Surya Gochar In Dhanu 16 December 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। ग्रहों पर सूर्य का शासन है और प्रत्येक ग्रह को अपना कार्य सौंपा गया है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। 16 दिसंबर 2022 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर स्थिति धनु संक्रांति कहलाएगी। इस दिन से खरमास शुरू हो जाएगा।
ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान विवाह और मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। सूर्य देव 14 जनवरी 2023 तक धनु राशि में रहेंगे। 14 जनवरी 2023 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। उसके बाद फिर से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। कुछ उपाय करने से धनु संक्रांति होती है फलदायी, आइए जानते हैं…
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से कुछ शुभ योग भी बनेंगे। बृहस्पति और सूर्य एक दूसरे के मित्र ग्रह माने जाते हैं। सूर्य का धनु राशि में गोचर मेष, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन राशियों के लिए शुभ हो सकता है। इस दौरान जातकों के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कहीं अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
इस दौरान जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिशियल पदों पर काम करने का अच्छा मौका मिल सकता है। सरकार और उच्चाधिकारियों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। वर्क प्लेस पर भी आपके काम को खूब सराहना मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
धनु संक्रांति पर करें ज्योतिषीय उपाय
- धनु संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करें और दान करें। इस दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- धनु संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य और पूजा करें। साथ ही इस दिन भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- धनु संक्रांति पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें प्रसन्न करने के लिए यज्ञ करें। यह सौभाग्य लाएगा। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
- धनु संक्रांति पर नमक का सेवन न करें। हो सके तो इस दिन व्रत करें। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें तर्पण इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
- धनु संक्रांति पर गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र का लघु अनुष्ठान अर्थात 24 हजार बार जप करना। गायत्री मंत्र बहुत शक्तिशाली है। इससे मनोवांछित मनोकामना पूर्ण होगी।