Female Foot Palmistry : वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर फलित किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार देखकर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पैरों के बारे में कुछ ऐसी विशेषताएं बताई गई हैं, जो उन्हें अन्य  स्त्रियों से थोड़ा सा अलग बनाती हैं। कहा जाता है कि किसी भी स्त्री के पैरों की बनावट और आकार को देखकर हम जान सकते हैं कि भविष्य में उनका जीवन और स्वभाव कैसा है। साथ ही वो कौन सी महिलाएं हैं जो पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

पैर के तलवे हों मुलायम और समान

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन महिलाओं के पैर के तलवे बहुत मुलायम और समान होते हैं वे जीवन में खूब सुख उठाती हैं। ऐसी लड़कियां हमेशा परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं। साथ ही ये पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ये लड़कियां दूरदर्शी भी होती हैं। साथ ही ये लड़कियां खुशमिजाज होती हैं। 

पति और ससुराल के लिए होती हैं लकी

जिन महिलाओं की उंगलियां कोमल और आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे पति और ससुराल में राज करती हैं। साथ ही यह अपनी जिंदगी में लगभग सभी मुकामों को हासिल कर लेती हैं। शादी के बाद भी यह अपने कार्यक्षेत्र में ख्याति हासिल करती हैं।साथ ही ये बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति के साथ काम- कारोबार में सहयोग करती हैं। ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं और विवाह के बाद जिस घर में भी ये कदम रखती हैं वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

पैरों पर हो ये निशान

जिन महिलाओं के पैरों में शंख, कमल, ध्वजा या मछली का चिन्ह बना हो उन्हें धनवान जीवनसाथी मिलता है। साथ ही ये परिवार को साथ लेकर चलती हैं। वहीं ये जिस घर में जाती हैं , वहां तरक्की होती है। ये लड़कियां किसी भी चुनौती के सामने हार नहीं मानतीं। यह हर मुसीबत का डटकर मुकाबला करती हैं। शादी के बाद भी यह अपने पति का हमेशा साथ देती हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025