February 2026 Grah Gochar: वैदिक पंचांग अनुसार फरवरी का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस महीने 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है।इस महीने की शुरुआत में सबसे पहले व्यापार के दाता बुध 3 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र का गोचर भी कुंभ राशि में होगा। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचरण कर जाएंगे वहीं अंत में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 23 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इन 4 ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही काम करने के तरीके में सुधार आएगा और लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। वहीं इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
चार ग्रहों की चाल में बदलाव मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। वहीं इस दौरान जिस काम के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें अब सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं आप कोई नया काम या कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बिजनेस में बड़ी डील मिलने की संभावना है। वहीं पढ़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
