February 2025 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म के लिए फरवरी माह काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस माह कई बड़े-त्योहार मनाए जाते हैं। बता दें कि फरवरी माह का आरंभ गणेश जयंती के साथ हो रहा है। इसके अलावा इस माह सरस्वती माता का मुख्य त्योहार बसंत पंचमी और शिव जी का सबसे प्रिय पर्व महाशिवरात्रि इसी माह पड़ेंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ फरवरी माह आरंभ हो रही है। हिंदू धर्म के लिए ये माह काफी महत्वपूर्ण जाने वाला है। माह के पहले दिन ही गणेश जयंती पड़ रही है। इसके अलावा इस माह बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, गणेश जयंती, महाशिवरात्रि से लेकर फाल्गुन माह का भी आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में। इसके साथ ही इस माह होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में…

मासिक राशिफल

फरवरी महीने के व्रत त्योहार (February Festival List 2025)

1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी, गणेश जंयती
2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
3 फरवरी 2025 – स्कंद षष्ठी
4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी
5 फरवरी 2025 – दुर्गाष्टमी
8 फरवरी 2025 – जया एकादशी<br>9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष, द्वादशी), भीष्म द्वादसी
12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी 2025 – फाल्गुन माह शुरू, लालिता जयंती
16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी 2025 – यशोदा जयंती
19 फरवरी 2025 -छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती, कालाष्टमी
21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष, द्वादशी)
26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या

फरवरी मासिक लव राशिफल

बसंत पंचमी 2025 डेट

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 11 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रही है, जो अगले दिन यानी 3 फरवरी को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से बसंत पंचमी का त्योहार 3 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

जानें बसंत पंचमी की पौराणिक कथा

महाशिवरात्रि 2025 डेट

हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पुराणों में भगवान शिव के माहात्म्य का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है।

जानें महाशिवरात्रि में किस समय करें शिव जी की पूजा

फरवरी 2025 के गोचर (February Grah Gochar 2025)

4 फरवरी 2025- गुरु वृषभ राशि में मार्गी
11 फरवरी- बुध कुंभ राशि में प्रवेश
12 फरवरी-सूर्य का कुंभ राशि में गोचर

नवग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अरुण ग्रह के साथ 60 डिग्री पर रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।