February 2025 Grah Gochar: फरवरी का महीना ज्योतिष के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, फरवरी माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस माह में बुध 2 बार गोचर करेंगे और इस महीने सूर्य, मंगल और बृहस्पति भी की स्थिति में बदलाव होने वाला है। ऐसे में फरवरी माह कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं फरवरी 2025 में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और इससे किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
फरवरी 2025 ग्रह गोचर (February 2025 Grah Gochar)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 फरवरी 2025 को देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में गोचर करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिल सकता है। उसके बाद 11 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। फिर अगले दिन सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि की त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। उसके बाद मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। फिर माह के आखिरी में बुध मीन राशि में गोचर करेंगे।
फरवरी 2025 की लकी राशियां (February 2025 Lucky Rashifal)
मेष राशि (Mesh Rashi)
फरवरी का महीना मेष राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है। साझेदारी में किया गया व्यापार फायदा देगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। शादी से जुड़े मामले सुलझेंगे, लेकिन किसी के साथ मिलकर बिजनेस करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के पूरे चांस हैं। घर, जमीन या गाड़ी खरीदने के लिए समय अच्छा है। व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभकारी होंगी।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए फरवरी का महीना खुशियां लेकर आएगा। संतान से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो यह समय सही है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट्स मिलने के चांस हैं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत शुभ रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बढ़िया है। घर में शादी या अन्य शुभ काम हो सकते हैं। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। हालांकि, बड़े भाइयों के साथ झगड़े से बचें और गुस्से पर काबू रखें। तरक्की और धन लाभ के नए मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।