Favourite Rashi Of Shani Dev: कर्मफलदाता शनि को नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि को न्याय करने वाला दंडाधिकारी भी कहा जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके हिसाब से फल देते हैं। शनि को दुख का कारक के साथ-साथ आलस्य, रुकावट, घोड़ा, हाथी, चमड़ा, कष्ट, रोग-दोष, विरोध,  चांडाल, विकृत अंगों वाले व्यक्ति, डरावनी सूरत, दान, स्वामी, आयु, वृद्धावस्था आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर जातकों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिसके ऊपर शनि हमेशा मेहरबान रहते हैं। इन राशियों की शनिदेव काफी परीक्षाएं लेते हैं, लेकिन अंत में सफलता अवश्य प्राप्ति होता है। आइए जानते हैं इन पांच राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के स्वामी शुक्र है और वह शनि के परममित्र माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र के साथ-साथ शनि की विशेष कृपा होती है। ऐसे में जीवन में की तरह की परेशानियां  आती हैं, लेकिन शनिदेव की कृपा से इसे जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। उच्च पदों के कई अवसर मिल सकते हैं। शनि और शुक्र की कमी से वाहन और संपत्ति की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनि की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा है और उनके शनि के साथ मित्रवत व्यवहार है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनि की विशेष कृपा रहती हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में कई मुश्किलें आती हैं। लेकिन शनिदेव की कृपा से जल्द ही सबसे निजात मिल जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि की प्रिय राशियों में से एक तुला भी है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की उच्च राशि तुला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनि की हमेशा विशेष कृपा बनी रहती हैं। इस राशि के जातक अधिक कर्मठ और ईमानदार होते हैं, जिससे शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। इसके साथ ही जीवन में तरक्की के साथ-साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जीवन में कोई न कोई खुशी बनी रहती हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव ही हैं। ऐसे में इनके जीवन में कई परेशानियां आती हैं लेकिन इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसके साथ ही इस राशि के जातक अधिक अनुशासन वाले होने के साथ जिम्मेदार, धीरज और महत्वाकांक्षा के गुण मिलते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती हैं। इसके साथ ही दुखों से छुटकारा मिल जाता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि काफी प्रिय होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनि की विशेष कृपा रहती हैं। शनि वृद्धावस्था का प्रतीक है, तो बुध किशोरावस्था का प्रतीक है। ऐसे में इस राशि के जातकों का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। जीवन आनंद के साथ बीतता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है।

नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।