Favourite Rashi Of Shani Dev: शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय देवता कहा जाता है। भगवान सूर्य के छाया पुत्र शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से शुभ या फिर अशुभ फल देते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रहों में से शनि को सबसे धीमा चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब डेढ़ साल तक रहता है। ऐसे में इस 12 राशियों का चक्कर लगाने में करीब 30 साल लग जाते हैं। ऐसे में जीवन में एक हर हर राशि को शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जातकों की कुंडली में शनि साढ़े साती, ढैय्या या फिर महादशा चलती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  शनि को हमेशा ही क्रूर ग्रह कहा जाता है, लेकिन अगर वह किसी जातक के ऊपर अपनी कृपा बरसाने लगे, तो व्यक्ति को शारीरिक, आर्थिक और परिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे ही जानिए वह कौन सी राशियां है जिनके ऊपर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

इन राशियों पर मेहरबान रहते हैं शनिदेव

वृषभ राशि

इस राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसके साथ ही मन का कारक चंद्रमा, वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। ऐसे में शनिदेव भाग्य स्थान और कर्म स्थान के स्वामी है। ऐसे में शनिदेव इस राशि में बुरे प्रभाव नहीं डालते हैं। अगर शनि की साढ़े साती आती है, तो ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है और इसे जल तत्व रा स्वामी माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनि का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन अगर कुंडली में किसी भाव में महादशा खराब चल रही है और शनि की साढ़े साती आरंभ हो जाए, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसके साथ ही इस राशि में शनिदेव उच्च राशि के होते हैं। ऐसे में शनि की साढ़े साती पड़ने पर भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के तीन द्रेष्काणों के स्वामी बुध,शनि और शुक्र हैं। ऐसे में जब शनि या चंद्रमा की राशि त्रिकोण भाव में आ जाती है, तो शनि की साढ़े साती का नकारात्मक प्रभाव पड़ना बंद हो जाता है।

मीन राशि

इस राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति है और जल तत्व राशि है। इसके साथ ही शनि और गुरु का संबंध शुभ फल देने वाला माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की विशेष कृपा होती है।