Favourite Rashi Of Guru Dev: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित के साथ नौ ग्रहों को समर्पित है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, तो मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति की बात करें, तो उन्हें भाग्य का कारक माना जाता है। इसके अलावा गुरु को गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान,शिक्षा, धार्मिक कार्य, धन, दान- पुण्य आदि का कारक माना जाता है। इसके साथ हा ऐसी दो राशियां है जिनके ऊपर गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

बता दें कि गुरु बृहस्पति को 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। इसके साथ ही गुरु को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है और कर्क उच्च राशि है। इसके साथ ही मकर नीच राशि है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु बृहस्पति की धनु राशि के जातकों के ऊपर अपार कृपा होती है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है। इस राशि के लोग बुद्धि से काफी तेज होते हैं। ऐसे में यह क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता प्राप्त होती है। गुरु की कृपा से वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं। यह अपने जीवन में काफी भौतिक सुख भोगते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

गुरु बृहस्पति मीन राशि के भी स्वामी है। ऐसे में इस राशि में किसी भी ग्रह का अशुभ प्रभाव काफी कम होता है। मीन राशि के जातकों के ऊपर हमेशा गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहती है। यहां तक कि इस राशि के ऊपर राहु भी हावी नहीं हो पाता है। गुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। मीन राशि के जातकों को अपार धन संपदा के साथ समाज में मान-सम्मान मिलता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।