Death In Dream: सपने आमतौर पर हर व्यक्ति देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर हम सुखद अनुभव करते हैं तो वहीं कुछ सपने देखकर हमको भय का अनुभव होता है। साथ ही कई बाद सपने देखकर नींद खुल जाती है। वहीं स्वप्न शास्त्र अनुसार अक्सर जो सपना हम देखते हैं वो सच नहीं होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं किस सपने में अगर आप खुद की या अपने फैमली सदस्य की मौत सपने में देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में खुद की मौत देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप खुद को मृत अवस्था में देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है और इसका मतलब है कि आपकी आयु बढ़ गई है। साथ ही आपके ऊपर आने वाले दिनों में जो मुसीबत आने वाली है वो टल गई है। वहीं आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सपने में खुद को आत्‍महत्‍या करते हुए देखने का अर्थ है कि आपकी उम्र और बढ़ गई है और आपके भविष्य में जल्‍द ही धन मिलने वाला है।

सपने में परिवार के किसी सदस्य की मौत देखना

अगर सपने में आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मौत देखते हैं तो यह भी उनकी आयु में वृद्धि का संकेत है। साथ ही उनके लिए कोई नया प्रारंभ या कोई नई शुभ चीज इंतजार कर रही है। वहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो वो आने वाले दिनों में ठीक हो सकता है। वहीं आपको आने वाले दिनों में करियर और कारोबार से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। इसलिए ऐसा सपने को देखने के बाद डरने की जरूरत नहीं है।

सपने में खुद को रोते हुए देखना

अगर सपने में खुद को रोते हुए देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई योजना पूर्ण हो सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं  खुद को कब्रिस्‍तान के बीच देखने का अर्थ भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी जल्द ही तरक्की होने वाली है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024