Falgun Purnima 2024: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन भी होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 और 25 को पड़ रही है। इसके साथ ही 24 को होलिका दहन और 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इसके साथ-साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ रवि योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो केतु और चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राहु, बुध और सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे और गुरु मेष राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मंगल, शुक्र और शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति के हिसाब से फाल्गुन पूर्णिमा का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

फाल्गुन पूर्णिमा मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगाा। भाग्य का साथ होने से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ खूब मुनाफा होगा। बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे और हर तरह के लड़ाइयों से निजात मिलेगी। पैसे संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो सकती है। बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

फाल्गुन पूर्णिमा का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी और संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और धन लाभ भी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

फाल्गुन पूर्णिमा का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भी अच्छा जाने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अब मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसक साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।