Falgun Masik Durga Ashtami 2025 Date: हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित हैं। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन मास में आने वाली मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

फाल्गुन मासिक दुर्गाष्टमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि इस वर्ष 6 मार्च 2025 को सुबह 10:06 मिनट से शुरू होगी और 7 मार्च 2025 को सुबह 9:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां दुर्गा की पूजा करने का संकल्प लें। घर के मंदिर या पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। फिर घी का दीपक जलाएं और मां दुर्गा के समक्ष धूप-दीप अर्पित करें। उसके बाद मां को लाल चुनरी, लाल फूल, कुमकुम, चूड़ियां और 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। भोग में फल, मिठाई या पंचामृत चढ़ाएं। इसके बाद दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करें। अंत में दुर्गा माता की आरती करें और परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि जो लोग व्रत रख रहे हैं, वे इस दिन फलाहार या सात्त्विक भोजन करें और पूरे दिन मां दुर्गा का ध्यान करें।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा करने का फल नवरात्रि की पूजा के बराबर माना जाता है।इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं। जो लोग विवाह में समस्या का सामना कर रहे हैं या संतान सुख की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह व्रत बेहद लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।