Falgun Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी 2025 को है। यह दिन खासतौर पर पितरों को समर्पित होता है। कहते हैं कि इस दिन पितरों को तर्पण और पिंडदान करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों पर आशीर्वाद बरसाते हैं। इसके अलावा, अमावस्या पर किए गए दान-पुण्य का भी कई गुना फल मिलता है। वहीं, इस दिन पितृ स्त्रोत का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ स्त्रोत का पाठ करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। आइए यहां पढ़िए पूरी पितृ स्त्रोत।

फाल्गुन अमावस्या 2025 तिथि (Falgun Amavasya 2025 Tithi)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या की शुरुआत 27 फरवरी 2025 को सुबह 8:08 बजे होगी और यह 28 फरवरी को सुबह 6:14 बजे समाप्त होगी। फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:09 से 5:58 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:57 तक रहेगा। वहीं फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को मनाई जाएगी।

पितृ स्तोत्र (Pitra Stotra Path in Hindi)

अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम्।

नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्॥
इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा।
सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान्॥

मन्वादीनां मुनीन्द्राणां सूर्याचन्द्रमसोस्तथा।
तान् नमस्याम्यहं सर्वान् पितृनप्सूदधावपि॥

नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा।
द्यावापृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलि:॥

देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान्।
अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येsहं कृताञ्जलि:॥

प्रजापते: कश्यपाय सोमाय वरुणाय च।
योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलि:॥

नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु।
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे॥

सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा।
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम्॥

अग्रिरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम्।
अग्नीषोममयं विश्वं यत एतदशेषत:॥

ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तय:।
जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिण:॥

तेभ्योsखिलेभ्यो योगिभ्य: पितृभ्यो यतमानस:।
नमो नमो नमस्ते मे प्रसीदन्तु स्वधाभुज:॥

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।