Evil Eye Protection Vastu Tips: हमारी जिंदगी में कई बार ऐसी अजीब घटनाएं होती हैं जिन्हें हम समझ नहीं पाते। कभी अचानक काम बिगड़ जाते हैं, बार-बार बीमारी घेर लेती है या घर में तनाव का माहौल बना रहता है। बहुत से लोग मानते हैं कि इसके पीछे बुरी नजर का असर हो सकता है। वास्तु शास्त्र में भी नजर दोष का जिक्र मिलता है और इसमें इसे दूर करने के कई सरल उपाय बताए गए हैं। अगर आपको भी लगता है कि आपके परिवार पर अक्सर बुरी नजर का असर हो जाता है, तो कुछ छोटे-छोटे बदलाव घर में करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

घर के दरवाजे पर पवित्र प्रतीक

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यही से ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। ऐसे में अगर आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक, शुभ-लाभ या ओम जैसे पवित्र प्रतीक लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होता है। माना जाता है कि इन प्रतीकों को देखकर बुरी नजर का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और घर में शांति बनी रहती है।

फिटकरी

नजर दोष से बचने के लिए फिटकरी भी बहुत असरदार मानी जाती है। इसके लिए आप एक कटोरी में फिटकरी रखकर उसे घर के किसी कोने में या मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं। इसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है और सकारात्मक माहौल बनता है।

घर में तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे बुरी नजर से बचाने वाला बताया गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी रोज पूजा करने और पानी देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

ईशान कोण की सफाई

घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) सबसे पवित्र माना गया है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। यहां कभी भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अगर यह जगह गंदी या अव्यवस्थित रहती है तो घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है।

दीपक और चंदन का महत्व

नजर दोष से बचने के लिए आपको नियमित रूप से अपने घर में दीपक जलाना चाहिए। इसके लिए पीतल के दीपक का प्रयोग करें। साथ ही घर में चंदन की लकड़ी या इससे बनी वस्तुएं रखने से भी पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।