वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और नवग्रहों का वर्णन मिलता है। वहीं इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों के जुड़े हुए लोगों का व्यक्तित्व और नेचर एक दूसरे से अलग होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे में जिनसे जुड़े हुए लोग दुश्मनों को कभी माफ नहीं करतीं और इनसे अगर कोई पंगा ले ले तो उसे बाद में पछताना पड़ सकता है। साथ ही ये लोग जिद्दी और दृढ़निश्चयी होते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के लोग साहसी और पराक्रमी होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। अगर कोई इनके साथ विश्वासघात करता है या इन्हें धोखा देता है, तो ये उसे कभी माफ नहीं करते, फिर ऐसा करने वाला इनका करीबी ही क्यों न हो। इनका प्रतिशोध लेने का स्वभाव दुश्मनों के लिए खतरनाक साबित होता है। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के लोग निर्भीक और स्वाभिमानी होते हैं। वहीं इन लोगों को कोई चोट पहुंचाए तो उसको नहीं भूलते। इनका आक्रामक और साहसी स्वभाव इन्हें दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से खड़ा करता है। ये लोग अपने दुश्मनों को कभी माफ नहीं करते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। वहीं इन लोगों को गुस्सा बहुत तेज आता है। जिसके बाद ये फायदा और नुकसान नहीं देखते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। वहीं अगर कोई इनके रास्ते में आता है या इनके साथ छल कपट करता है, तो ये बेहद आक्रामक हो जाते हैं। इन लोगों को अलस्य पसंद नहीं होता है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति इनके पंगा लेता है तो यह उनको मरते दम तक छोड़ते नहीं है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।