When and How will Kaliyuga End in Hindi: हम सबके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आता होगा कि दुनिया में इतने सारे दुख और परेशानियां हैं, तो क्या ये सब कलियुग के कारण है? और अगर हां, तो फिर कलियुग का अंत कब होगा? आजकल दुनिया में पाप बढ़ते जा रहे हैं, इन दिनों कई ऐसी घटनाएं भी सुनने को मिलती हैं जिससे मानवता शर्मसार होती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कई परेशानियों से घिरे हुए हैं। ऐसे में लोग हर पल इसी इंतजार में रहते हैं कि उनका दुख दूर करने के लिए भगवान फिर से धरती पर अवतार लेंगे जिसके बाद कलियुग खत्म हो जाएगा। अगर कलियुग के अंत की बात करें तो विष्णु पुराण में इससे जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कलियुग का अंत कब और कैसे होगा।

कलियुग क्या है?

विष्णु पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, भविष्य पुराण आदि पुराणों में कलियुग के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। अगर कलियुग का अर्थ जानें तो इसका मतलब होता है काला युग यानी कि एक परछाई। यह वो समय है जब झूठ, पाप और कलह-क्लेश सबसे ज्यादा होंगे। सच भी झूठ जैसा प्रतीत होगा। लोग एक-दूसरे से बिना कारण नफरत करेंगे। बता दें कि कलियुग द्वापर युग के बाद शुरू हुआ था। पुराणों में इसे अधर्म और पाप का युग बताया गया है।

कब शुरू हुआ था कलियुग?

महाभारत के बाद कई ऐसी घटनाएं हुईं,जिसके बाद कलियुग का आगमन बढ़ते गया। श्रीकृष्ण का मानव शरीर को छोड़कर बैकुंठ जाना, पांडवों का स्वर्ग जाना और यदुवंशी कुल का नाश। इन घटनाओं के बाद 3102 ईसा पूर्व कलियुग की शुरुआत हुई थी। आज के समय तक 5126 साल बीत चुके हैं।

कलियुग का अंत कब होगा?

पुराणों के अनुसार, कलियुग 4,32,000 साल लंबा चलेगा। कलियुग के 5126 साल बीत चुके हैं और अभी 426,882 साल वर्ष हैं। इसका मतलब अभी तो बस इसकी शुरुआत ही हुई है। ऐसे में कलियुग का अंत अभी कई हजारों साल दूर है।

कलियुग के अंत में क्या होगा?

पुराणों में बताया गया है कि जब कलियुग अपनी चरम सीमा पर होगा तब धरती पर जीवन बहुत मुश्किल हो जाएगा। इंसान की औसत उम्र केवल 20 साल रह जाएगी। छोटी-छोटी बीमारियों से लोग मरने लगेंगे। 5 साल की बच्चियां मां बनने लगेंगी। धरती पर अन्न की कमी हो जाएगी। नदियां सूख जाएंगी और मौसम बहुत खराब हो जाएगा। कभी भयंकर गर्मी होगी तो कभी बहुत ठंड। गायें दूध देना बंद कर देंगी। लोग बकरियों और भेड़ों के मांस और दूध पर निर्भर हो जाएंगे।

भगवान का अवतार

पुराणों में बताया गया है कि जब पाप अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेकर आएंगे। वे पापियों का नाश करेंगे और फिर से धर्म और सत्य की स्थापना करेंगे। इसके बाद सतयुग की शुरुआत होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024