Emerald Benefits and Effects: बुध ग्रह को  बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता, व्यापार, करियर और मित्र के कारक माने जाते हैं। साथ ही बुध ग्रह कन्या और मिथुन के स्वामी हैं। वहीं बुध ग्रह का रत्न पन्ना होता। आपको बता दें कि पन्ना रत्न हरे रंग का होता है। साथ ही पन्ना रत्न पहनने से कारोबार और करियर में सफलता है। लेकिन कुंडली का विश्लेषण करके ही पन्ना धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं पन्ना धारण की विधि और लाभ…

पन्ना धारण करने के लाभ

पन्ना धारण करने से वाकपटुता अच्छी होती है। साथ ही इसे पहनने से कारोबार में लाभ लाभ के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे धारण करने से त्वचा रोगों में भी लाभ मिलता है। ये रत्न व्यक्तित्व को निखारता है। वहीं वहीं जो लोग  मीडिया, संगीत, गणित और फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, वो लोग पन्ना धारण कर सकते हैं।

इन राशियों के लिए पन्ना रहता शुभ

रत्न शास्त्र अनुसार जिन लोगों की कन्या और मिथुन राशि वो लोग पन्ना धारण कर सकते हैं। बस कुंडली में बुध ग्रह नकारात्मक विराजित नहीं हो। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह शुभ स्थित हैं तो भी पन्ना धाऱण करते हैं। वहीं कुंडली के पंचम, लग्न और नवम स्थान में मिथुन या कन्या राशि है तो भी पन्ना पहन सकते हैं। वहीं पन्ना के साथ मूंगा धाऱण करने से बचना चाहिए। पन्ना रत्न के साथ हीरा या ओपल पहनना लाभकारी रहता है।

इस नियम से करें धारण

पन्ना को बुधवार के दिन पहनना चाहिए। साथ ही पन्ना को बुधवार के दिन पहन सकते हैं। वहीं अगर धातु की बात करें तो पन्ना सोने के धातु में जड़वाकर पहना जा सकता है। वहीं पन्ना हाथ की सबसे छोटी ऊंगली (कनिष्ठा) में धारण किया जाता है। साथ ही धारण करने से पहले अंगूठी को गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें। उसके बाद अंगूठी को धारण कर लें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024