Ekadashi 2025 Vrat Niyam: फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली एकादशी को विजया एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में यह व्रत बहुत पुण्यदायी और लाभकारी माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को सही तरीके से करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही जीवन से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन इस दिन कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, वरना इससे व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। अगर आप इस दिन बताए गए नियमों का पालन करेंगे, तो इससे व्रत का पूरा लाभ मिलेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन किन कार्यों को करना वर्जित माना गया है।

विजया एकादशी के दिन ये काम न करें

तुलसी के पौधे को स्पर्श न करें

भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी बहुत जरूरी होती है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को छूना वर्जित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तुलसी माता भी व्रत रखती हैं, इसलिए इस दिन उन्हें जल चढ़ाने की भी मनाही होती है। हालांकि, आप तुलसी के पास दीपक जलाकर पूजा कर सकते हैं।

चावल न खाएं

एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। कहा जाता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का पूरा फल नहीं मिलता और पूजा अधूरी रह जाती है। इसलिए इस दिन चावल और इससे बनी चीजों से दूर रहें।

इन चीजों से भी बचें

चावल के अलावा कुछ और चीजें भी इस दिन नहीं खानी चाहिए, जैसे – मसूर की दाल, उड़द की दाल, पालक और गोभी। साथ ही, इस दिन लहसुन और प्याज का सेवन भी न करने से बचें।

काले कपड़े न पहनें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु का प्रिय रंग है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी न पहनें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।