Eid-ul-Fitr 2024 Date in India, Eid Kab Ki Hai India Mein: मुस्लिम धर्म में ईद का पर्व सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत और शव्वाल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर में 10वां महीना शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। ईद को उपवास तोड़ने का त्योहार के रूप में मनाते हैं, जो रमजान समाप्ति का संकेत होता है। इस दिन भारत सहित अन्य देशों के मुसलमान अपनी खुशी साझा करते हुए एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई देते हैं। आइए जानते हैं कब है ईद? इसके साथ ही जानें महत्व…
ईद-उल-फितर 2024 कब है?
कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-फितर की तारीख निश्चित नहीं होती है, बल्कि ईद की तारीख का निर्धारण चांद देखने के बाद किया जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ईद का पर्व 11 अप्रैल को है।
क्यों मनाते हैं ईद?
ईद को रोज़ा पूरे होने का प्रतीक माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग 29 या फिर 30 रोजे रखते हैं। इसके बाद चांद के दीदार होने के बाद रोजा का समापन करते हैं।
कैसे मनाते हैं ईद?
ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज़ अदा करते हैं। इसके बाद दोस्तों, परिवार के लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। इसके साथ ही इस दिन मीठी सेवइयां सहित विभिन्न तरह के पकवान बनाने के साथ गिफ्ट्स देकर इस पर्व को मनाते हैं।
ईद-उल-फितर 2024 का महत्व
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रमजान के अंत में ही पहली बार कुरान उतरा था। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहद मदीना से ईद का पर्व शुरू हुआ था। इसके अलावा माना जाता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत भी हासिल की थी। जीत की खुशी में मुंह मीठा कराया गया था। इसी के कारण इस दिन को मीठी ईद या फिर ईद-उल-फितर कहा जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।