Eid-Ul-Fitr 2023 Date In India: रमजान माह के समापन और चांद दिखने के साथ ही ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। ईद-उल-फितर दो शब्दों से मिलकर बना है, जो ईद और फितर है। इसका मतलब रमजान के समय जिन कामों में पाबंदी यानी खानपान आदि में लगी रोक को खत्म करने का ऐलान भी माना जाता है। ईद के पर्व को छोटे-बड़े, अमीर-गरीब हर कोई मनाता है। इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य और एनर्जी के लिए अल्लाह को शुक्रिया कहते हैं।
बता दें कि एक माह के रोजा की समाप्ति पर ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत 24 मार्च से हो गई थी। इसके बाद 29 से 30 रोजा रखने के बाद चांद को देखकर ईद का ऐलान किया जाता है।
भारत में कब है ईद-उल-फितर ?
इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद की सही तारीख का ऐसान चांद को देखकर किया जाता है। भारत में इस साल ईद का पर्व 22 अप्रैल 2023 को मनाया जा सकता है। अगर चांद नजर नहीं आया है, तो एक दिन घट या फिर बढ़ सकता है।
अगर 21 तारीख को चांद के दीदार हो जाते हैं, तो 22 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा, क्योंकि 22 अप्रैल से पूरे 30 दिन के रोजा पूरे हो जाएंगे। भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग 29 या 30 दिनों का रोजा रखते हैं।
क्यों बदलती है हर साल ईद की तारीख
बता दें कि ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण हर साल बदलती हैं, क्योंकि यह कैलेंडर चंद्रमा की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार गिनी जाती है। जब नया चांद निकलता है, तो इस्लामी माह की शुरुआत हो जाती है। इसी आधार में दुनियाभर में अलग-अलग दिनों में ईद का त्योहार मनाया जाता है।
ईद-उल-फितर 2023 पर क्या करते हैं लोग?
ईद-उल-फितर यानी ईद के जिन से रोजा की समाप्ति हो जाती है। महीने भर के चलने वाले रोजा के दौरान मिलने वाली शक्ति और धैर्य के लिए अल्लाह को शुक्रिया कहते हैं।
ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। इस दिन नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं और सबसे पहले नमाज अदा करते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं। इसके साथ ही घर में विभिन्न तरह के पकवानों को मनाया जाता है जैसे बिरयानी, कबाब से लेकर मीठी सेवई तक। इसके साथ ही घर के छोटे सदस्यों को पैसों और उपहार के तौर पर ईदी भी दी जाती है।