ईद-उल-फितर के 10वें इस्लामिल महीने की शुरुआत कुछ देशों में हो चुकी है। आज चांद देखने के बाद बुधवार, 5 जून को पूरे भारत में ईद मनाई जाएगी, जिसकी घोषणा मरकजी कमेटी ने कर दी है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब और यूएई के अलावा, मध्य एशियाई देश जैसे तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान भी मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया है। वहीं इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि यहां मंगलवार को रमजान का आखिरी दिन होगा और बुधवार को ईद-उल-फितर होगी।

Happy Eid ul Fitr 2019 Wishes Images, Status, Quotes, Shayari, Messages 

साथ ही ईद के दिन लोग सुबह मस्जिद जाने से पहले जरूरतमंदों को दान देते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से अल्लाह खुश होते हैं और उन जरूरतमंदों की दुआ भी काम आती है। रमजान के 29 या 30 रोजे के बाद लोग ईद मनाते हैं। माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इसी विजय की खुशी में ईद मनाई जाती है।

Live Blog

Eid Mubarak 2019, Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: 

23:39 (IST)04 Jun 2019
भारत के अलाव इन देशों में एक साथ मनाई जाएगी ईद

इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि यहां मंगलवारको रमजान का आखिरी दिन होगा और बुधवार को ईद-उल-फितर होगी। भारत में भी बुधवार को ईद मनाई जाएगी, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

22:59 (IST)04 Jun 2019
जानिए, कैसे होता है ईद का ऐलान

देशभर के मुस्लिम संगठन, मदरसे संगठन या मस्जिद कमेटियां भी ईद का चांद देखकर तारीख की घोषणा करते हैं। भारत की मरकजी कमेटी ने इसी तरह बुधवार को धूमधाम से ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की है।

22:00 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: इस बार 29 रोजे रखे गए

ईद का त्योहार रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना सात मई से शुरू होकर चार जून को खत्म हो गया। इस बार 29 रोजे रखे गए।

21:35 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई, शाही इमाम ने दी जानकारी

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि देश भर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोलकाता, बिहार में पटना समेत कई इलाकों, उत्तर प्रदेश के संभल और असम के अलावा कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई है।

21:11 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: दिल्ली समेत इन राज्यों में हुआ चांद का दीदार

दिल्ली समेत देश भर में ईद उल फितर का त्योहार बुधवार यानी पांच जून को मनाया जाएगा। मंगलवार को कोलकाता, बनारस और असम समेत विभिन्न हिस्सों में ईद का चांद देखा गया। इसी के साथ रमजान का मुकद्दस महीना खत्म हो गया।

20:51 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: ईद-उल-फितर पर दान का विशेष महत्व

ईद के पाक त्योहार पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग गरीब जरूरतमंदों को दान देते हैं। ईद से पहले रमजान के पवित्र महीने में भी काफी दान दिया जाता है जिसे जकात और फितरा भी कहा जाता है।

20:37 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी किया ऐलान

मरकजी कमेटी के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी ईद-उल-फितर का ऐलान कर दिया है। भारत में बुधवार, 5 जून को पूरे उत्साह के साथ ईद मनाई जाएगी।

20:24 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: कैसे होती है ईद की घोषणा

देशभर के मुस्लिम संगठन, मदरसे संगठन या मस्जिद कमेटियां भी ईद का चांद देखकर तारीख की घोषणा करते हैं। भारत की मरकजी कमेटी ने इसी तरह बुधवार को धूमधाम से ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की है।

20:12 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Today LIVE Updates: हो गई घोषणा, भारत में कल मनाई जाएगी ईद

मरकजी कमेटी ने ईद का चांद देखे जाने की बात करते हुए कल यानी बुधवार को ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा कर दी है।

19:42 (IST)04 Jun 2019
Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting Tonight LIVE Updates: भारत के अलाव इन देशों में एक साथ मनाई जाएगी ईद

इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि यहां मंगलवारको रमजान का आखिरी दिन होगा और बुधवार को ईद-उल-फितर होगी। भारत में भी बुधवार को ईद मनाई जाएगी, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

19:25 (IST)04 Jun 2019
Eid-ul-Fitr 2019 Moon Sighting India: इन देशों में आज ही मनाई जा रही ईद

आज चांद देखने के बाद बुधवार, 5 जून को पूरे भारत में ईद मनाई जाएगी। हालांकि खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी देशों यूएई, सउदी अरब, कुवैत, कतर और बहरीन में सोमवार को चांद देखे जाने के बाद आज ईद का त्योहार मनाया है।

18:56 (IST)04 Jun 2019
Eid-ul-Fitr 2019 Moon Sighting India: दिल्ली में कब दिखेगा ईद का चांद, जानें समय

दिल्ली में आज शाम 7 बजे के बाद ईद का चांद साफ-साफ देखा जा सकेगा। सनडाउन वेबसाइट के मुताबिक चांद देखने के समय शाम 7 बजे या 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। ईद का चांद देखने के बाद बुधवार को ईद-उल-फितर की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

18:45 (IST)04 Jun 2019
सउदी अरब में खत्म हुआ ईद-उल-फितर का इंतजार

सउदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद का चांद देखने के बाद ईद मनाने के लिए कहा है। ईद का चांद देखने के साथ ही रमज़ान के पवित्र उपवास के महीने के अंत और ईद उल फितर के त्योहार की शुरुआत है।

18:19 (IST)04 Jun 2019
ईद उल फितर पर जकात का खास महत्व

ईद के पाक त्योहार पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग गरीब जरूरतमंदों को दान देते हैं। ईद से पहले रमजान के पवित्र महीने में भी काफी दान दिया जाता है जिसे जकात और फितरा भी कहा जाता है।

18:02 (IST)04 Jun 2019
सऊदी अरब में आज मनाई गई ईद

भारत में बुधवार 5 जून सुबह मीठी ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। लेकिन सऊदी अरब में आज (मंगलवार, 4 जून 2019) को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया है।

17:44 (IST)04 Jun 2019
सऊदी अरब में आज मनाई गई ईद

भारत में बुधवार 5 जून सुबह मीठी ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। लेकिन सऊदी अरब में आज (मंगलवार, 4 जून 2019) को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया है।

17:18 (IST)04 Jun 2019
भारत और पड़ोसी देशों में कब मनाई जाएगी ईद

भारत साथ-साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान और बाकी पड़ोसी देशों में ईद-उल-फितर का त्योहार 5 जून को सेलिब्रेट किए जाने की उम्मीद है।

16:10 (IST)04 Jun 2019
10वें महीने के पहले दिन मनाई जाती है ईद

इस्लाम के 9वें महीने रमजान के 29 या 30 रोजे रखे जाते हैं। रोजे ईद के चांद के हिसाब से रखे जाते हैं। रोजे पूरे होने के बाद चांद देखने के बाद 10वें महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है।

15:46 (IST)04 Jun 2019
साल में दो बार मनाई जाती है ईद

इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी) के अनुसार साल में 2 बार यानि ईद उल फितर और ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाता है।

15:15 (IST)04 Jun 2019
भारत में कब मनाई जाएगी ईद, यहां जानें

नमाज-ए-मगरिब के बाद मक्का से ईद की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। नमाज-ए-मगरिब आज शाम 7.15 बजे पढ़ी जाएगी। अगर आज शाम को ईद का चांद दिखता है तो भारत समेत कई देशों में कल (बुधवार) को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

14:59 (IST)04 Jun 2019
ईद का त्योहार कब?

भारत समेत सभी देशों में ईद का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार ईद का चांद दिखने के बाद सेलिब्रेटि किया जाता है। अगर आज शाम को ईद का चांद दिखता है तो कल यानी बुधवार को ईद मनाई जाएगी।