Dussehra 2025 Upay: हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दशहरा का पर्व कहा जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसके अलावा मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का संहार दशहरा के दिन किया जाता है। इसी के कारण इस दिन को बहुत ही धूमधाम से साथ देशभर में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के साथ-साथ श्री राम की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा दशहरा के दिन कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। ऐसे ही इस दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। जानें इसके पीछे का कारण और लाभ के बारे में…
Dussehra 2025 Date: 1 या 2 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दशहरा के दिन खरीदें झाड़ू
धनतेरस के अलावा दशहरे के दिन भी झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह आपके घर की अशुद्धियों, नकारात्मकता, दरिद्रता आदि को बाहर निकालती है, जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती हैं और धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए दशहरे के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए।
दशहरे के दिन झाड़ू क्यों खरीदना चाहिए?
- दशहरे के दिन से ही दिवाली की सफाई शुरू हो जाती है। ऐसे में इस दिन झाड़ू खरीदने से आप एक नई शुभ शुरुआत करते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू घर के वास्तु दोष को दूर करती है। इसके साथ ही धन लाभ के साथ-साथ भाग्य चमक जाता है।
- दशहरा के दिन घर में झाड़ू लाने से जीवन में चली आ रही कई बाधाएं दूर हो सकती है। करियर, बिजनेस से लेकर रिश्तों में नए अवसर मिलते हैं।
- घर से नकारात्मकता हटती है और सुख-शांति का वास होता है।
दशहरे में झाड़ू संबंधित उपाय
दशहरे के दिन सुबह स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करके पूजा-पाठ कर लें। इसके बाद बाजार से घास या फिर बांस से बनी झाड़ू लेकर आएं। इसे घर एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर लाएं, तो ज्यादा शुभ होगा। इसके बाद इसे एकादशी तिथि से इस्तेमाल करना आरंभ कर दें। इसे घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।