Shash And Malavya Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को है। वहीं आपको बता दें कि इस दिन 2 महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन शुक्र ग्रह तुला राशि में स्थित रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं कर्मफल दाता शनि देव भी इस दिन स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। जिससे शश राजयोग बन रहा है। ऐसे में इन दोनों राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शश और मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन में वृद्धि होती जाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसायी लोग लाभ कमा सकते हैं जिससे उन्हें काफी संतुष्टि मिलेगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि आपकी राशि से पंचम भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है और कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की योजना बना रहे हैं तो इस समय अपनी पसंद की नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शश और मालव्य राजयोग का बनना वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर तो वहीं शनि देव कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय अपने शिक्षा क्षेत्र में अपार सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। जातकों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा है जिससे वे कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024