Shadashtak Yog: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। मंगल नवग्रहों में से काफी खास माना जाता है। मंगल का स्वभाव से पुरुष है और उसके समान गतिशील और आज्ञाकारी ग्रह हैं। इसके साथ ही उन्हें भूमि पुत्र और युद्ध के देवता कहा गया है। मंगल दशहरे के बाद कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल के कर्क राशि में आने से वह शनि के साथ छठे और आठवें भाव में है। ऐसे में षडाष्टक नामक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग बनने से किन राशियों की किस्मत में परेशानियां आ सकती है..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल और शनि एक-दूसरे से छठवें और आठवें भाव में होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। बता दें कि मंगल  20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग थोड़ी सी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। इन राशियों के सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है। घर पर किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आप अपने क्रोध पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। करियर में भी कई तरह की समस्याएं आ सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों का साथ नहीं मिलने की आशंका है। ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बेवजह खर्च से परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको धन की बचत के लिए कोई प्लान बनाना पड़ सकता है। व्यापार की बात करें, तो कई ऑर्डर, अवसर हाथ से निकल सकते हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में मंगल बारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी कई तरह की परेशानियां आ सकती है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप दोस्तों या फिर परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैँ। लेकिन बेकार के खर्च करने से बचें। ऐसे में पहले ही प्लान बना लें। करियर के क्षेत्र में भी काफी तनाव आ सकता है। ऐसे में आप नई नौकरी की तलाश जोरों से कर सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में आपके बिजनेस में बुरा असर पड़ सकता है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो जीवन में खुशियां ही खुशियां आने के चांसेस काफी कम नजर आ रहे हैं। किसी न किसी तरह से कोई न कोई बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य़ को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। मां की सेहत पर थोड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में खर्च अधिक हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024