Dussehra (Vijayadashmi) 2024 Date And Time in India, (दशहरा 2024 कब है): हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। हर साल शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि को इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन  को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसी के कारण इस पर्व को हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इस दिन रावण का दहन करने के साथ-साथ एक दूसरे को दशहरे पर्व की बधाईयां देते हैं। इस साल का दशहरा का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन लक्ष्मी नारायण योग से लेकर शश, मालव्य जैसे राजयोग बन रह रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं दशहरा की सही तारीख, मुहूर्त, किन राशियों पर पड़ेगा शुभ फल और धार्मिक महत्व…

दशहरा तिथि 2024? ( Dussehra 2024 Date )

आश्विन मास की दशमी तिथि आरंभ: 12 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर
दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्टूबर 2024 को सुह 09 बजकर 08 मिनट तक
दशहरा 2024 सही तिथि- 12 अक्टूबर 2024

दशहरा 2024 पर बन रहा शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा में सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ श्रवण योग बन रहा है। जहां सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 13 अक्टूबर को सुबह 4:27 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि शश राजयोग, शुक्र और बुध लक्ष्मी नारायण योग के साथ शुक्र मालव्य नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त ( Dussehra 2024 Shubh Muhurat )

पंचांग के अनुसार,  दशहरा के दिन पूजा का मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

दशहरा इन राशियों के लिए होगा लकी

दशहरा के दिन शश, मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। दशहरा का दिन मेष, मिथुन,कर्क, तुला, धनु राशि, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। इन राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। बोनस के साथ आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में भी खूब मुनाफा के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

दशहरा का महत्व

हिंदू धर्म में दशहरा को महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जो शारदीय नवरात्रि के बाद और दिवाली से पहले मनाया जाता है। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाते हैं। इतना ही नहीं इसे अक्षत तृतीया की तरह की अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन आप बिना कोई मुहूर्त देखें शुभ और मांगलिक कामों को कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024