Dussehra 2024 Date: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इसे मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसके साथ ही मां दुर्गा में महिषासुर का वध किया था। इसी के कारण इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि समापन के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला बनाकर शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है और एक दूसरे को लोग बधाई देते हैं। इस साल दशमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है कि आखिर किस दिन दशहरा का पर्व। आइए जानते हैं दशहरा की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व…
कब है दशहरा 2024? ( Kab Hai Dussehra 2024)
आश्विन मास की दशमी तिथि आरंभ: 12 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर
दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्टूबर 2024 को सुह 09 बजकर 08 मिनट तक
दशहरा 2024 सही तिथि- 12 अक्टूबर 2024
दशहरा 2024 पर बन रहा शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा पर काफी शुभ योग बन रहा है। इस साल दशहरा में सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ श्रवण योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजकर 25 मिनट से 13 अक्टूबर को सुबह 4:27 बजे तक रहेगा।
दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त
दशहरा के दिन पूजा का मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
दशहरा में इन चीजों की जाती है पूजा
दशहरा के दिन शस्त्र पूजा के साथ शमी के पेड़ की पूजा करने के साथ अपराजिता के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन नीलकंठ देखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
दशहरा का महत्व
हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। इसे असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस दिन को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन मांगलिक कार्य, शुभ काम करना अच्छा माना जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
