Dussehra 2024 Date in India: हिंदू धर्म में दशहरा का विशेष महत्व है। वहीं यह त्योहार हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथिमनाया जाता है। वहीं आपको बता दें कि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है और इस दिन श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत किया था। इसलिए यह पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन दो शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं दशहरा तिथि और शुभ योग…
दशहरा 2024 तिथि (Dussehra 2024 Tithi)
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट से आरंभ हो रही है। वहीं, इसका अंत अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। क्योंकि रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है।
दशहरा 2024 शुभ मुहूर्त (Dussehra 2024 Shubh Muhurat)
वहीं इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
बन रहे ये शुभ योग
ज्योतिष पंचांग के अनुसार दशहरा पर रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। जिनको ज्योतिष में बेहद अहम माना गया है।
दशहरा अबूझ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र में दशहरा तिथि एक अबूझ मुहूर्त माना गया है। मतलब इसमें बिना कोई मुहूर्त देखे, सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। कोई कारोबार, प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। मतलब कोई समान खरीदने के लिए कोई मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं है।
दशहरा का धार्मिक महत्व
दशहरा का शास्त्रों में विशेष महत्व है। दशहरा पर शहर- शहर रावण, कुंभकरण और रावण के पुत्र मेघनाथ के पुतले का दहन करने का विधान है। मान्यता है कि रावण दहन अगर शुभ मुहूर्त में किया जाए तो इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। वहीं इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। मतलब इस दिन कोई भी वस्तु बिना मुहूर्त पूछे ली जा सकती है।