Laxmi Narayan Yog: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। बुध को व्यापार, बुद्धि, एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि आज बुध शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर गए हैं। जहां पहले से शुक्र भी विराजमान है। ऐसे में तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। तुला राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग काफी शुभ माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग बनने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार,10 अक्टूबर को सुबह 11:25 पर बुध तुला राशि में प्रवेश कर गए थे। इस राशि में शुक्र 13 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। जहां बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का असर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सरकारी कामों आपको सफलता हासिल हो सकती है। विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आपको बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट, आर्डर मिल सकता है। ऐसे में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा। सातवें भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। विदेशों से आपको खूब लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। विदेश जाने की इच्छा है, तो इस अवधि में पूरी हो सकती है। जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। जीवन में कुशलता आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लेकिन अपनी सेहत का जरूर ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बुध और शुक्र आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां दे सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। सेहत भी अच्छा रहने वाला है। आपको बैंक से कोई लोन मिल सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024