Durga Ashtami 2025 Date: हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत महत्व होता है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा से इस व्रत को करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र महीने में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, महत्व और मंत्र के बारे में।

चैत्र माह की मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि और शुभ मुहूर्त (Chaitra Masik Durga Ashtami 2025 Date & Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 4 अप्रैल को रात 08:12 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 5 अप्रैल को 07:26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदया तिथि पड़ने के कारण चैत्र माह की मासिक दुर्गाष्टमी 5 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।

मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि Masik Durga Ashtami 2025 Puja Vidhi)

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। उसके बाद घर के मंदिर को अच्छे से साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें। फिर पूजा की चौकी पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर रखें और देवी का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद मां को लाल फूल, लाल वस्त्र और शृंगार का सामान अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान माता रानी को हलवा, खीर और काले चने का भोग लगाएं। पूजा पूरी होने के बाद मां की आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद बांटें।

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप (Masik Durga Ashtami Mantra)

  • ॐ गिरिजायै विद्महे शिवप्रियायै धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।
  • ॐ दुं दुर्गायै नमः।
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
  • ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व (Masik Durga Ashtami Importance)

मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजा करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है, बल्कि इससे जीवन में सुख-शांति और खुशहाली भी बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही, मां दुर्गा की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक