Dream Interpretation: सपने में कुछ भी देखने का एक विशेष मतलब होता है। माना जाता है कि सपने में व्यक्ति जो देखता है वह उसके भविष्य से जुड़ा होता है। माना जाता है कि इन सपनों का असर बहुत धीमी गति से होता है। लेकिन यह सच होते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपने भी बताए गए हैं जिन्हें देखने से गरीबी दूर होने के संकेत मिलते हैं। मान्यता है कि ये शुभ सपने होते हैं जो धन लाभ में होने वाली रुकावटों को कम करते हैं। बताया जाता है कि कई बार यह सपने इतने अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं कि इनकी वजह से धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।
अच्छा भोजन: विद्वानों का मानना है कि जो लोग सपने में खुद को अच्छा भोजन ग्रहण करते हुए देखता है तो ये धन लाभ की ओर संकेत करता है। मान्यता है कि खाने से जुड़े सपने इस बात का सूचक होते हैं कि भविष्य में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और उन्नति के योग बनेंगे।
मोर पंख: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जिन्हें मोर पंख दिखाई दे, उन्हें भी जल्दी कोई धन से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माना जाता है कि स्वप्न में मोर पंख देखना बेहद शुभ होता है। इसके फलस्वरूप लोगों के आने वाले दिनों में धन लाभ हो सकता है। हालांकि, कहते हैं अगर कोई मनुष्य सपने में मोर पंख देखता है, तो उसे इस बात का जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए।
झाड़ू: मान्यता है कि मां लक्ष्मी को झाड़ू बेहद पसंद है इसलिए इसे वैभव का प्रतीक भी माना जाता है। कहते हैं कि जो लोग सपने में झाड़ू देखते हैं, उनके घर से दरिद्रता अपना वास छोड़ देती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ऐसा सपना अपनी पत्नी या मां को जरूर बताना चाहिए।
फूल: सपने में कमल, केतकी, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूल देखना भी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी का संकेत है। फूल पर बैठी तितली देखना भी काफी शुभ माना गया है। इसका मतलब आपको जल्द ही धन प्राप्त हो सकता है।