Dream Meaning In Hindi: स्वप्न शास्त्र में लोगों के द्वारा देखे गए सपनों का मतलब बताया जाता है। इस शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। । कहा जाता है कि स्वप्न शास्त्र में सपनों के माध्यम से यह बताया जाता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में क्या होने वाला है। इस शास्त्र को ज्योतिषाचार्य भी मानते हैं। मान्यता है कि यह शास्त्र भविष्य की संभावनाओं को बताने में भी सक्षम है। परेशानी से लेकर सफलता, दुख से लेकर सुख और दरिद्रता से लेकर धन आगमन तक के बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया जाता है। आइए जानते हैं कि किन सपनों से पता चलता है कि आप पर माता लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं।

सपने में घर में कचरा लेकर आना या कचरा पड़ा हुआ देखना, धन आगमन का संकेत माना जाता है। कहते हैं इस तरह के सपने घर में पैसा खींच कर लेकर आते हैं। ऐसे सपनों को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में कचरे को धन से जोड़कर देखा जाता है।

माना जाता है कि स्वप्न में दूध-दही देखना भी धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सपने में दूध दही के भंडार देखते हैं, उसकी तिजोरी धन-धान्य से भर जाती है। ऐसे सपनों को घर-परिवार में अपार धन के आगमन से संबंधित माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आप सपने में पानी देखते हैं तो यह आपके जीवन में पैसा आने का संकेत होता है। सपने में पानी देखना सकारात्मक माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सपने में पानी देखता है। उसकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है।

अगर आपको सपने में गाय दिखे तो यह सपना दैवीय कृपा बरसाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि सपने में गाय देखने से घर में धन बरसता है। गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है इसलिए इस सपने को दैवीय कृपा के साथ जोड़कर देखा जाता है।

चावल के भंडार देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सपने में चावल देखता है। उसके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। चावल देखने से धन हमारी ओर आकर्षित होता है। स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि जो कोई व्यक्ति सपने में चावल देखता है। वह जल्द ही धनवान बन जाता है।