Sapne Me Shani Dev Dikhna: प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। साथ ही हर इंसान सपने देखता है। सामुद्रिक शास्त्र में अशुभ और शुभ दोनों प्रकार के सपनों का वर्णन मिलता है। वैसे मान्यता है सुबह के समय पर देखे जाने वाले सपने सच होते हैं। आज हम यहां बात करने जा रहे हैं अगर सपने में शनि देव या शनि मंदिर दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
शनि देव दे रहे हो अगर आशीर्वाद:
अगर सपने में शनिदेव व्यक्ति को आशीर्वाद दे रहे हैं तो समझ लीजिए उसके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। साथ ही किसी रोग से मुक्ति मिलने वाली है। व्यापार में धनलाभ भी हो सकता है। किसी यात्रा योग बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
फोटो के रूप में शनि देव को देखना:
स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में शनि देव का फोटो देखता है तो समझ लीजिए उसे कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। साथ ही नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है।
शनि देव को मूर्ति के रूप में देखना:
अगर कोई व्यक्ति सपने में शनि देव की मूर्ति को देखता है तो यह सपना स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताता है कि आने वाले समय में आपको सुख भी मिल सकता है और दुख भी मिल सकता है यह आपके ग्रह नक्षत्र पर तय करता है अगर आपका शनि कुंडली में नकारात्मक विद्यमान हैं तो आपको निगेटिव फल मिल सकता है और अगर सकारात्मक है तो फिर कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं अगर साढेसाती चल रही है तो मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Dev: शनि देव ने उदय होकर इन 4 राशि वालों के लिए बनाया ‘राजयोग’, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल
सपने में शनि मंदिर को देखना:
अगर कोई व्यक्ति शनि मंदिर को सपने में देखता है, तो यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में उसके ऊपर शनि महाराज की कृपा होने वाली है। साथ ही कोई बड़ा धनलाभ होने वाला है। (यह भी पढ़ें)- 24 घंटे बाद बुध ग्रह करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार
