Dream Interpretation: इंसान सोते हुए कई चीजें सपने में देखता है। स्वप्न शास्त्र अनुसार हर चीज का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। यहां हम बात करेंगे पानी के सपनों की। सपने में पानी देखना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर सपने में गंदा पानी देखें तो ये सपना अशुभ होता है। जानिए सपने में नदी, समुद्र, कुएं और बारिश का पानी देखना कैसा होता है…
सपने में नदी का पानी देखा है तो ये एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके जल्द ही सारे काम पूरे होने वाले हैं। इस सपने के आने पर धन लाभ होने की भी संभावनाएं रहती हैं या कहीं से आपको कोई अच्छा अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
सपने में समुद्र का पानी देखना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा सपना आने पर सावधान होने की जरूरत होती है। हो सकता है कि आने वाले समय में आपका किसी से झगड़ा हो जाए। मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, जानिए कब मिलेगी मुक्ति
सपने में बारिश का पानी देखा शुभ संकेत है। ऐसा सपना आने पर शुभ समाचार मिलने के आसार रहते हैं। ये सपना आने वाले समय में आपको सफलता मिलने का संकेत देता है।
सपने में बाढ़ का पानी देखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। ये सपना किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति का संकेत देता है। इस सपने के आने पर आपको किसी की मृत्यु का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। ऐसा सपना आने पर आपको उपाय जरूर कर लेने चाहिए। जैसे ही ये सपना आए तो सबसे पहले भगवान के समक्ष या तुलसी के पौधे को जाकर ये सपना बता दें। इससे संकट टल सकता है। सपने में कुत्ता, बिल्ली, गाय, बैल और कौआ दिखाई देने का क्या होता है मतलब, जानिए
अगर सपने में कुए का पानी दिखाई देता है तो इसका मतलब जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं। हो सकता है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति भी हो जाए। स्वप्न शास्त्र अनुसार गंभीर रोग होने का संकेत देते हैं ये भयानक सपने
सपने में बिल्कुल साफ पानी देखना शुभ संकेत है। ऐसा सपना आने पर आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलने के आसार रहते हैं। अगर आप पढ़ रहे हैं तो इस समय आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।