मनुष्य को सोते समय कई तरह के अजीबो-गरीब सपने आते हैं। हालांकि, स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई-ना-कोई अर्थ जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में देखी गईं चीजें हमें भविष्य के लिए आगाह करती हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि सपने भविष्य का आईना होते हैं, सपनों में देखी गईं चीजें व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणाम देती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे चार सपनों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में अशुभ परिणाम लेकर आते हैं।
-कपड़े पर दाग: यूं तो व्यक्ति को कई तरह के सपने दिखाई देते हैं। लेकिन अगर किसी मनुष्य को पीले रंग के कपड़े पर कोई दाग लगा हुआ दिखाई दे, तो यह धन की हानि होने का सीधा संकेत है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने का उपाय भी बताया गया है। अगर व्यक्ति को ऐसा कोई सपना आता है, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन पर लाल रंग का कपड़ा चढ़ाना चाहिए। सेहत को प्रभावित कर सकते हैं ये सपने
-काली बिल्ली: असल जिंदगी में भी काली बिल्ली को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि काली बिल्ली अगर किसी व्यक्ति का रास्ता काट दे, तो उसकी जिंदगी में अनहोनी हो सकती है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपने सपने में काली बिल्ली को देखा है, तो यह आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। मान्यता है कि इसका सीधा असर व्यक्ति के दिमाग पर पड़ता है।
ऐसे में जिस भी व्यक्ति को सपने में काली बिल्ली दिखे, उन्हें भगवान शिव पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे सपने का असर कम हो सकता है।
-दरवाजा बंद होना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में बंद दरवाजा दिखाई देता है, तो यह अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने को करियर से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों को ऐसा सपना आता है, उनके करियर में कुछ बुरा होने की संभावना रहती है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने के अशुभ परिणाम से बचने के लिए बजरंगबली पर लाल सिंदुर चढ़ाना चाहिए।
-जानवरों का झुंड: अगर आपको सपने में कई सारे जानवर एक-साथ दिखाई देते हैं, तो यह सपना अशुभ माना जाता है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने के प्रभाव से बचने के लिए लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।