Swapan Shastra/ Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि सभी सपने शुभ नहीं होते हैं। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिनकी वजह से अशुभ होने के संकेत भी मिलते हैं। कहते हैं कि कुछ विशेष सपने ऐसे भी होते हैं जिनकी वजह से धन हानि के योग बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति धन हानि के अशुभ सपने देखता है तो उसे इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए उपाय करने चाहिए।
सपने में टूटी हुई झाड़ू देखना – स्वप्न शास्त्र यह मानता है कि झाड़ू वैभव का प्रतीक है। अगर आपने सपने में टूटी हुई झाड़ू देखी है तो यह सपना धन हानि के संकेत देने वाला माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। संभव हो तो इस पानी में गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डालें। कहते हैं कि ऐसा करने से सपने का प्रभाव कम हो जाता है।
घर से बाहर देवी लक्ष्मी को देखना – अगर आपने सपने में अपने घर के बाहर देवी लक्ष्मी की फोटो या प्रतिमा देखते हैं तो यह अशुभ सपना है। देवी लक्ष्मी के दर्शन घर में होना शुभ माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना दिखे तो शुक्रवार की शाम माता महालक्ष्मी को लाल रंग का फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आप सपने के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है।
नारियल का सड़ना – स्वप्न शास्त्र में यह बताया जाता है कि अगर आपने सपने में नारियल का सड़ना देखा है तो यह बहुत अशुभ संकेत है। ऐसा सपना अचानक धन हानि करवाता है। कहते हैं कि अगर ऐसा सपना आए तो भगवान कुबेर की आराधना करनी चाहिए। संभव हो तो आठ साल से छोटी कन्याओं को लाल रंग का कपड़ा, लाल चूडियां या लाल खिलौने दान करें।
राह में चावल बिखरे हुए देखना – सपने में अपने रास्ते में चावल बिखरे देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने से धन हानि के योग बनते हैं। अगर आपने अपने सपने में रास्ते में चावल पड़े हुए देखें हैं तो आपको भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए। आप चाहें तो किसी निर्धन को पीले कपड़ा दान कर सकते हैं।