स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपनों का अपना कोई न कोई अर्थ होता है। शास्त्र के मुताबिक सपनों का अपना अनोखा संसार होता है। सपने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। मनुष्य के जीवन सपनों का बड़ा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सपनों का जीवन में घटित होने वाली घटनाओं से सीधा संबंध होता है।
महान यूनानी निबंधकार प्लूटार्क ने कहा था, “जागते हुए लोग एक ही संसार में जीते हैं परंतु जब सोता हुआ व्यक्ति सपने देखता है तो वह केवल अपनी दुनिया में होता है।” बता दें कि कई बार सपनों में लोगों को सांप दिखाई देता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सांप का सपनों में दिखने का मतलब अच्छा भी हो सकता है या बुरा भी। आइए जानते हैं-
सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति को सपने में बहुत सारे सांप दिखाई पड़ते हैं तो इसका मतलब है कि भविष्य में कोई परेशानी आ सकती है। इसके अलावा यदि सपने में कोई सांप पीछा कर रहा है और आप डरे हुए हैं तो इसका मतलब है अपनी निजी जीवन में आपको किस बात के बाहर आने का डर है। यह सपना अशुभ माना जाता है।
सपने में दिखे सफेद या सुनहरा सांप: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में सुनहरा या सफेद सांप दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी जल्द ही किस्मत बदलने वाली है। लेकिन अगर आपको बार-बार सांप के ही सपने आयें तो यह पितृ दोष का संकेत है। इसके अलावा बिल में जाता सांप देखना भी शुभ माना जाता है। इसका संकेत है कि आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। वहीं सांप फन फैलाए दिखाई दे तो आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
सपने में सांप का डसना या मरा हुआ सांप देखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में यदि कोई व्यक्ति खुद को सांप से डसता हुआ देखता है तो इसका मतलब है कि उसे जल्द ही कोई गंभीर बीमारी होने वाली है, यदि ऐसा सपना दिखे तो सेहत के प्रति सतर्क हो जाएं। इसके अलावा यदि सपने में मरा हुआ सांप दिखाई पड़े तो सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न हो रहे सभी कष्ट झेल रहे हैं।