Dream Interpretation: प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। जो हमें आने वाले समय की अच्छी और बुरी घटनाओं से रूबरू कराते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई प्रकार के सपनों का जिक्र मिलता है, कुछ सपने अशुभ बताए गए हैं, तो कुछ शुभ। यहां हम बात करेंगे सपने में सांप और गाय का दिखना शुभ होता है या अशुभ। आइए जानते हैं…
सांप अगर पीछा कर रहा हो:
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना भी अशुभ माना जाता है। अगर सपने में सांप डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं। यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो ये सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्ट झेल रहे हैं।
किस्मत चमकने वाली है:
यदि सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। यदि सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है। यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी।
सपने में गाय का दिखना:
सपने में गाय का दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है। गाय का दिखना इस बात का भी संकेत है कि आपको जीवन में सुखों की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही सपने में सफेद रंग की गाय दिखाई दे तो इसका मतलब ये है कि सफेद रंग से जुड़ी चीजों से लाभ मिलने वाला है। जो लोग सफेद रंग से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार आदि करते हैं, उन्हें विशेष लाभ होता है। (यह भी पढ़ें)- 30 साल शनि देव अपनी स्वराशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों वालों को धनलाभ के साथ राजनीति में तरक्की के भी प्रबल योग
इसके साथ ही यदि गाय के साथ बछड़ा भी दिखाई देता है तो ये अत्यंत शुभ फल देना वाला माना गया है। इस सपने का अर्थ होता है कि आने वाले दिनों में धन से जुड़ी चीजों में वृद्धि होने वाली है। इसे एक शुभ शगुन के तौर पर माना जाता है। सावन के महीने में इस सपने को देखना बहुत शुभ माना जाता है। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करियर के अनुसार धारण करें ये रुद्राक्ष, लग सकती है बड़ी सफलता हाथ