Sapne Mein Shadi Dekhna: सपने आमतौर पर हर आदमी देखता है। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। वहीं स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने सुबह देखे जाते हैं वह सच साबित होते हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में बारात, खुद की शादी और डांस देखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में शादी की तैयारी देखना

अगर आपको शादी की तैयारी के सपने आते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं है। वहीं इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको काम- कारोबार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको अशुभ सूचना मिल सकती है।

सपने में शादी का जोड़ा देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप किसी महिला या किसी और को शादी के जोड़े में देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि  आपके जीवन में बहुत जल्द खुशियां दस्त देंगी। साथ ही आपके संबंध लोगों के साथ बेहतर होंगे। धनलाभ के योग बनेंगे। 

सपने में बारात देखना

अगर सपने में किसी रिश्तेदार या दोस्त की बारात देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है या कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। आने वाले दिनों में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

अपनी शादी दोबारा देखना

स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सपने में अपना दोबार विवाह होते हुए देखता है तो यह एक अशुभ माना गया है। साथ ही इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में उसके वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही उसको धन की हानि हो सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। 

सपने में डांस देखना

यदि कोई व्यक्ति खुद को या किसी और को सपने में डांस करते हुए देखता है तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनोंं में उसको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025