स्वप्न शास्त्र: सपने भी रहस्यों से भरपूर होते हैं जिन्हें देखकर लोग नींद में भी मुस्कुराने लगते हैं तो कभी डर के कारण नींद तोड़ लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ये सपने हमें आने वाले भविष्य से भी अवगत कराते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने हमें भविष्य में घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। कुछ सपने शुभ तो वहीं कुछ अशुभ माने जाते हैं। कई बार डरावने सपने शुभ संकेत लेकर आते हैं तो कुछ विचित्र सपने भी लोगों के लिए किसी खुशखबरी की वजह बन सकती है। सपने में गाय का दिखना बेहद शुभ माना जाता है, ज्योतिषों के अनुसार ये धन लाभ का सूचक हो सकता है। आइए जानते हैं और कौन से सपने पैसों की वृद्धि का देते हैं संकेत-

सपने में कर रहे हैं आसमान की सैर: आसमान की उड़ान भरने का सपना तो हर किसी का होता है लेकिन कई बार सपने में भी आसमान की सैर लोग कई बार करते हैं। अगर आप भी खुद को सपने में आसमान में सैर करते देखते हैं या फिर बादलों के बीच खुद को पाते हैं तो हो सकता है कि आपको बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला हो। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपनों से कोई बड़ी कामयाबी हासिल करने का संकेत मिलता है। वहीं, ऐसे सपनों से धन लाभ होने की भी संभावना होती है।

सपने में वज्रपात दिखना: आजकल के बारिश के मौसम में बिजली चमकना और बादलों का गरजना आम बात है। हालांकि, कई लोगों को इनसे डर भी लगता है। लेकिन अगर आपको सपने में बिजली चमकते दिखाई दे तो उससे डरने की कतई जरूरत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस प्रकार के सपनों को बहुत शुभ करार दिया गया है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसे सपने आने से लोगों को पैसों की वृद्धि का संकेत मिलता है। उनके मुताबिक ऐसा सपना आने पर लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है।

 

इन सपनों से भी हो सकता है धन लाभ: सफेद में कमल, केतकी, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूल देखना भी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी का संकेत है। फूल पर बैठी तितली देखना भी काफी शुभ माना गया है। इसका मतलब आपको जल्द ही धन प्राप्त हो सकता है। सपने में देवी-देवाताओं के दर्शन होना कार्यों में सफलता मिलने का संकेत देता है और किसी माध्यम के जरिए आपको धन लाभ भी हो सकता है।