Dream Interpretation: कहते हैं सपने हमे भविष्य में घटित होने वालीं घटनाओं का संकेत देते हैं। वहीं हर व्यक्ति सपने तो देखता ही है। कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। साथ ही स्वप्न शास्त्र में भी शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के सपनों का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि अगर सपना बुरा आए तो सबको बता देना चाहिए, लेकिन अगर अच्छा आए, तो किसी से इसका जिक्र नहीं करना चाहिए। आज हम बात करने जा रहे हैं सपने में समुद्र और नदी का पानी देखना शुभ होता है या अशुभ।
समुद्र का पानी देखना:
समुद्र का पानी खारा होता है। अगर आप सपने में समुद्र का पानी देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने देखने वाले व्यक्ति को भविष्य में सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि उसके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या उसे धनहानि हो सकती है। समुद्र का पानी देखना लड़ाई होने का भी संकेत देता है।
नदी का पानी देखना:
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में नदी का पानी देखना बेहद शुभ माना जाता है। यह निकट भविष्य में शुभ परिणाम लेकर आता है। आपकी जिंदगी के अधूरे सपने और सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। या फिर आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी से प्रेम संबंध बन सकता है।
बारिश का पानी देखना:
सपने में बारिश का पानी देखना शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार बारिश का पानी देखने का मतलब आपको जल्द ही सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। सपने में बारिश का पानी देखना वाहन खरीदने के संकेत भी देता है। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar: 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों पर शुरू होगा साढे़साती और ढैय्या का प्रभाव
साफ पानी देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में साफ पानी देखना काफी शुभ होता है। इस सपने के अनुसार आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। इंक्रीमेंट हो सकता है। या फिर नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। (यह भी पढ़ें)- शुक्र ने मकर राशि में किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
