हमारे शास्त्रों में भी सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा गया है। रामायण और महाभारत जैसे धर्मग्रंथों में भी सपनों का उल्लेख मिलता है। कुछ सपने भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं तो कुछ नुकसान के बारे में आगाह करते हैं। विज्ञान अनुसार सपनों का कोई अर्थ नहीं होता, लेकिन ज्योतिषशास्त्र में हर सपने का अपना मतलब है। यहां हम बताने जा रहे हैं उन सपनों के बारे में जो भविष्य में बड़े आर्थिक संकट के होने का संकेत देते हैं।
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखें तो इसका मतलब है कि आपको भविष्य में कोई बड़ी धन हानि होने वाली है। झाड़ू का संबंध लक्ष्मी और धन से माना जाता है। इसलिए दिवाली के दौरान इसे खरीदने की परंपरा है। लेकिन सपने में अगर झाड़ू दिख जाए तो इसका मतलब आपको आने वाले समय में धन का नुकसान हो सकता है।
सपने में उल्लू देखना भी बेहद ही अशुभ माना गया है। इसका सपने में दिखना आर्थिक हानि का संकेत है। सपने में यदि आपकी कोई जेब काट ले तो यह भी धन हानि का संकेत है। फटी हुई जेब भी सपने में देखना अशुभ माना जाता है। सपने में यदि आप खुद को रेत में चलते हुए देखते हैं तो इसका मतलब आपको शत्रुओं के कारण धन का नुकसान होने वाला है। सपने में कटे हुए वृक्ष देखना भी धन हानि का संकेत है।
सपने में बाढ़ देखना, गिरी हुई दीवार देखना भी धन हानि का संकेत माना जाता है। सपने में खाली दुकान देखना पैसों से संबंधित परेशानी के होने का संकेत है। सपने में अतिथि को आते देखना विपत्ति आने का संकेत है। सपने में सिर मुंडवाते देखना मतलब आपको निकट भविष्य में कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सपने में नीचे गिरते हुए देखना भी नुकसान होने का सूचक है। सपने में जलती हुई आग को पकड़ते हुए देखना अनावश्यक खर्च होने का संकेत है।