Dream Interpretation: सपने इंसान कई तरह के देखता है। वहीं स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने सुबह के समय देखे जाते हैं, वो सपने सच होते हैं। वहीं इंसान कुछ सपने देखकर डर का अनुभव करता है तो वहीं कुछ सपने देखकर इंसान सुकुन का अनुभव करता है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि कोई सपना आपने डरावना देखा हो तो असल जिंंदगी में भी उसका वो ही मतलब हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में मोर और शेर दिखे तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में सफेद मोर दिखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप सपने में सफेद मोर देखते हैं तो यह अक शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई योजना सफल हो सकती है।

मोर को जमीन पर बैठा देखना

सपने में यदि आप मोर को जमीन पर बैठा देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कोई जरूरी काम रुक सकता है। इस तरह के सपना नौकरी में परेशानी आने का संकेत देता है। इतना ही नहीं घर का कोई सदस्य बीमार भी हो सकता है।

सपने में सांप और मोर की लड़ाई देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप मोर और सांप की लड़ाई देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 

सपने में शेर देखना

अगर सपने में आपको शेर दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि अगर आप किसी परेशानी में घिरे हुए हैं तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में खुशियां आने वाली हैं। वहीं आपको कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने वाली है। शेर और शेरनी की जोड़ी का सपना देखना भी अच्छा संकेत माना जाता है। मतलब अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024