Snake Dream: नाग पंचमी सावन मास में आने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो इस बार 25 जुलाई को है। यह त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं। मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से शुभफल प्राप्त होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में भी नाग दिखाई देना शुभ माना जाता है। जानिए क्या कहते हैं नाग और सांप से जुड़े सपने…
सांप या नाग के शुभ सपने: यदि सपने में आप किसी सांप को मारते हैं तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। जिसका अर्थ है कि आप भविष्य में अपने दुश्मन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। हो सकता है आने वाले समय में आपको कोई धन लाभ हो जाए। सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये आपके कुल देवता ने दर्शन दिये हैं। इसलिए इस सपने के आने पर इनका एक मंदिर बनवाइए और उसमें नाग नागिन की प्रतिमा लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आएगी।
अगर सपने में भूरे रंग का नाग दिखाई दे तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपके पास धन आने वाला है। हरा सांप देखना इस बात का संकेत है कि आपकी जल्द नौकरी लगने वाली है। सपने में रंगीला सांप दिखाई दे तो इसका मतलब आप आने वाले समय में बड़े आदमी बनने वाले हैं। सपने में सफेद सांप देखना धन लाभ का संकेत है। सपने में पीला सांप देखना मतलब आपको अपना घर छोड़ना पड़ सकता है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
सांप या नाग के अशुभ सपने: वहीं सपने में सांप के दांत देखने का मतलब है कि आपको अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से हानि पहुंच सकती है। ऐसा सपना आने पर सतर्क हो जाएं और कुछ दिनों के लिए किसी को भी पैसा उधार देने या फिर लेने से बचें। सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना भी शुभ नहीं माना जाता। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस समय वाद विवाद में पड़ने से बचें। दुश्मनों सतर्क रहें। सपने में दो मुह वाला सांप देखना शुभ नहीं माना जाता। ये सपना दुर्घटना का संकेत देता है।
सुनहरे रंग का सांप देखना और उसके साथ कोई धर्मस्थल दिख जाए तो इसका मतलब आपने कोई मनोकामना मांगी थी जिसमें नाग के चढ़ावे की बात कही थी जो आपने पूरी नहीं की। अगर आपको काला नाग दिखाई देता है और उसकी आंखें बड़ी-बड़ी हों और वह आपको घूर रहा है तो इसका मतलब आपके इष्ट देवता आपसे नाराज हैं। लाल सांप दिखाई देना मतलब आपको किसी से धोखा मिल सकता है।
कहीं कालसर्प दोष तो नहीं? यदि सांप आपको अक्सर सपने में दिखाई देता है। तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में कोई दोष हो। जो आपके कार्यों में बाधा बनने का कारण भी बन सकता है। ऐसा होने पर आप किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह लें और पितृदोष या कालसर्प दोष के बारे में पूछें।