Dream Interpretation: प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। जो हमें आने वाले समय की अच्छी और बुरी घटनाओं से रूबरू कराते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई प्रकार के सपनों का जिक्र मिलता है, कुछ सपने अशुभ बताए गए हैं, तो कुछ शुभ। यहां हम बात करेंगे सपने में मंदिर और पैसे दिखना शुभ होता है या अशुभ। आइए जानते हैं…

सपने में पुराना मंदिर देखना:

अगर आपको अपने सपने में पुराना मंदिर दिखाई देता है तो डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका मतलब है कि आपको जल्द ही सरप्राइज मिलने वाला है। ये सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि लंबे समय से बिछड़ा हुआ आपका साथी आपको वापस मिल सकता है।

सपने में मंदिर की चौखट देखना: 

अगर आपको अपने सपने में मंदिर की चौखट दिखाई देता है या आप अपने आपको मंदिर के चौखट पर माथा टेकते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके मन और घर में शांति का वास होने वाला है 

सपने में स्वर्ण मंदिर देखना:

अगर आपको अपने सपने में सोने का मंदिर दिखाई देता है तो ये सपना आपके लिए ज्ञान की कमी को दर्शाता है। साथ ही इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए एक धार्मिक गरु की जरूरत है।

धनलाभ हो सकता है:

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कहीं से पैसा मिलता है या फिर कोई आपको पैसा यानी नोट देता है, तो यह एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसे सपने देखने वालों को जल्द ही धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके मुताबिक आपको कहीं से ढ़ेर सारा धन-लाभ हो सकता है। स्वप्न में नोट देखना का अर्थ होता है कि आपकी आर्थिक स्थिति भी आने वाले समय में मजबूत हो जाएगी। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

बैंक में पैसे जमा करते हुए दिखना:

इसके अलावा अगर आप खुद को अपने बैंक एकाउंट में पैसा जमा करवाते या फिर सेविंग करते हुए देखते हैं, तो यह भी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में आपको धन लाभ हो सकता है। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक आपको सपने में जितनी बड़ी रकम दिखाई देती है, उतना ही बड़ा आपको धन लाभ हो सकता है।

सिक्के देखना माना गया अशुभ:

वहीं, सपने में सिक्के देखने को अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में सिक्के खनकते हुए देखते हैं, तो निकट भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि सपने में सिक्के देखना व्यक्ति की बुरी किस्मत को न्यौता देने वाला हो सकता है और यह आने वाली दरिद्रता का संकेत है। साथ ही फटे हुए नोट भी देखना अशुभ माना गया है। (यह भी पढ़ें)- Dream Interpretation: सपने में गाय और सांप देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र