Dream Interpretation: हर व्यक्ति सोने के बाद सपनों की दुनिया में पहुंच जाता है। इसपर किसी का कंट्रोल नहीं होता है। किसी को खूबसूरत वादियां, मंदिर-मस्जिद, मर्डर, महिला-पुरुष, सोना-चांदी, आग से लेकर जानवरों आदि को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखे हर एक सपने का कोई मतलब हो ये जरूरी नहीं है। ऐसे में ही कई लोगों को जानवरों से संबंधित सपने देखते हैं। इसी क्रम में लोगों को विभिन्न तरीके से बाघ नजर आता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बाघ देखने का मतलब अलग-अलग होते हैं। इन सपनों का फल अलग-अलग रूप में स्वप्न फल शुभ-अशुभ होते हैं। आइए जानते हैं सपने में विभिन्न रूप से बाघ दिखने का क्या है मतलब…

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बाघ दिखने के शुभ-अशुभ फल मिलते हैं। आमतौर पर बाघ को शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बाघ दिखने से व्यक्ति को सफलता, मान-सम्मान से लेकर अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बाघ संबंधित कुछ ऐसे सपने होते हैं जिसका मतलब नकारात्मक भी हो सकता है।

बाघ को देखना

अगर सपने में बाघ दिखाई दिया है, तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आप जिस काम में अधिक मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। बस अपने आराध्य पर पूरा विश्वास रखें। आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएं। प्रयास करेंगे, तो अवश्य की सफलता हासिल हो सकती है।

बाघ को हमले करते देखना

अगर आपको इस तरह का सपना दिखता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। बाघ अगर आपको ऊपर हमला कर रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके अंदर आत्मविश्वास, साहस की कमी हो सकती है। आप धीरे-धीरे हर चीज में हार मानते जा रहे हैं।

बाघ का झुंड में दिखना

अगर आप सपने में एक से अधिक बाघ देते हैं, तो समझ लें कि आप जल्द ही अपनी एक टीम बनाने वाले हैं। आप आने वाले सभी कामों में बड़ी सफलता पा सकते हैं। आपके काफी अधिक नए दोस्त बनेंगे। अकेले न रहकर बल्कि टीम के साथ करेंगे, तो हर काम में सफलता हासिल होगी।

बाघ के मांस खाते हुए देखना

अगर बाघ मांस खा रहे हैं, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आप आने वाले समय में अपने शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। उन्हें उनके कर्मों के हिसाब से फल मिलने वाला है।

बाघ को पानी पीते देखना

अगर सपने में आप बाघ को पानी पीते हुए देखते हैं, तो ये अच्छा संकेत माना जाता है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के साथ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। आप कई गुना अधिक तेजी से तरक्की कर सकते हैं।

बाघ को जंगल में घूमते हुए देखना

अगर आप सपने में बाघ को जंगल में घूमते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको देवी मां का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में आप स्वयं के अंदर खासियत को पहचान सकते हैं। आप हर काम में सफल होंगे। हिम्मत के बल में आप नामुमकिन काम को भी कर लेंगे।

Saptahik Rashifal 15 To 21 December 2025: इस सप्ताह इन 7 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, वहीं ये राशियां रहें सतर्क, जानें साप्ताहिक राशिफल

बाघ को दहाड़ते हुए देखना

सपने में यदि आप बाघ को दहाड़ते हुए देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना चाहिए। अब समय है चुप रहने का नहीं, बल्कि अपने अधिकार और हक के लिए खड़े होने का। आपको बाघ की तरह साहस और शक्ति के साथ हर चुनौती का सामना करना है और जीत हासिल करनी है। आपके अंदर वह सारी ताकत और क्षमता मौजूद है, जो आपको आम से असाधारण, रंक से राजा बना सकती है।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें