Dream Interpretation: सपने में देवी-देवताओं का दिखना शुभ होता है या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उन्हें किस रूप में देखा है। सामान्य तौर पर सपने में भगवान को देखना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि सपने में मां काली को देखना शुभ संकेत माना गया है या अशुभ।
सपने में मां काली का दिखाई देना
सपने में मां काली का दिखाई देना शुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नकारात्मक शक्तियों का विनाश हो सकता है। यदि कोई बीमार जातक सपने में मां काली को देखता है, तो ऐसे माना गया है कि वह बीमारी से जल्द ही छुटकारा पा सकता है। वहीं यह भी माना गया है कि अगर सपने में मां काली का दर्शन होता है, तो घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।
सपने में मां काली की मूर्ति देखने के संकेत
सपने में मां काली की मूर्ति देखना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जातक का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आने वाले समय में घर में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है।
सपने में मां काली को रौद्र रूप में देखना
सपने में मां काली को रौद्र रूप में देखने के सकारात्मक संकेत माने गए हैं। इसका अर्थ ही जीवन में संघर्ष के बाद ही आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
सपने में मां काली का मंदिर दिखाई देना
सपने में मां काली का मंदिर दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। आपका समय अच्छा हो सकता है और घर में खुशियां आ सकती हैं।
सपने में मां काली की पूजा करने के संकेत
सपने में मां काली की पूजा करना भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि निकट भविष्य में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं यह भी माना गया है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ भी हो सकता है।
सपने में देवी काली की तस्वीर देखना
सपने में देवी काली की तस्वीर देखना सकारात्मक संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं अगर सपने में मां काली आपको आशीर्वाद दे रही हैं, तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपको आर्थिक तंगी की समस्या से निजात मिल सकती है।