Dream Interpretation: सोते हुए कई चीजें इंसान सपने में देखता है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने भविष्य का आयना माने जाते हैं। जो हमें आने वाले समय के बारे में कुछ न कुछ संकेत देते हैं। बस जरूरत होती है इन संकेतों को समझने की। यहां हम बात करेंगे शादी समारोह से जुड़े सपनों की जो अमूमन हर व्यक्ति को आते हैं। जानिए क्या होता है ऐसे सपनों का अर्थ…

सपने में अगर आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर अपने आप को मजबूर महसूस कर रहे हैं। आप कोई ऐसा काम करने जा रहे हैं जो आप नहीं करना चाहते हैं। सपने में यदि आप किसी को दुल्हन बना देखते हैं तो इसका मतलब आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। यदि सपने में आप दुल्हन को रोते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके परिवार में कोई अनहोनी होने वाली है।

सपने में अगर आप दूल्हा देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी जल्द ही शादी होने वाली है। सपने में शादी का जोड़ा देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। सपने में बारात देखना गंभीर बीमारी का संकेत माना गया है। सपने में वर वधू को फेरे लेते हुए देखना अशुभ है। ये सपना किसी बड़ी समस्या के आने का संकेत देता है। इस सबसे शुभ नक्षत्र के स्वामी हैं शनि, इसमें जन्मे जातकों के पास धन की नहीं होती कमी

अगर आप सपने में किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कर रहे हैं जिसे आप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि आप जीवन में कुछ नया करने जा रहे हैं जिसके लिए आपको किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिलाना पड़ सकता है।

सपने में अपने को किसी पार्टी में नाचते हुए देखना अशुभ माना जाता है। ये सपना इसका बात का संकेत है कि आपसे कोई अपना दूर होने वाला है। यदि आप किसी गंभीर लव रिलेशन में हैं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं सपने में उत्सव और पार्टी होते हुए देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ये सपना तरक्की का सूचक है। इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण होने वाला शुरू, हो जाएं सतर्क