Dream Interpretation In Hindi: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोने के बाद हर एक व्यक्ति सपने की दुनिया में खो जाता है। कुछ सपने बुरे होते है और कुछ सपने अच्छे होते हैं। कई बार सपने याद रहते हैं और कई बार जगते ही वह सपने भी गायब हो जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अधिकतर नींद में देखे गए सपने भविष्य से किसी न किसी तरह जरूर जुड़े होते हैं। ऐसे ही जानिए कुछ सपनों के बारे में जो शादी से संबंधित है।

खुद को तैयार होते देखना

अगर कोई महिला सपने में खुद को तैयार होते हुए देखता है, तो यह काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी शादी में आने वाली हर एक अड़चन खत्म हो जाएगी और जल्द ही शादी का योग बन जाएगा।

दाढ़ी बनाते हुए देखना

अगर कोई पुरुष खुद की दाढ़ी बनाते हुए देखता है,तो इसका मतलब है कि जीवनसाथी जल्द से जल्द मिल सकता है।

खुद को लव पार्टनर के साथ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, खुद को प्रेमी के साथ देना भी शुभ माना जाता है। अगर कोई प्रेमी या प्रेमिका के साथ कहीं घूमते हुए देखता है, तो यह प्रेम विवाह की ओर इशारा करता है। वहीं अगर कोई अनजान लड़का या फिर लड़की के साथ घूम रहा है, तो यह अरैंज मैरिज की ओर इशारा करता है।

सपने में खुद को नाचते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, खुद को किसी शादी, पार्टी आदि में नाचते हुए देखते है, तो जान लें कि आपके जीवन में कोई नया इंसान दस्तक देने वाला है। आपकी कुंडली में विवाह के योग बन रहे हैं।

हल्दी या मेहंदी देखना

अगर सपने में हल्दी या फिर मेहंदी दिखती है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी भी शादी हो सकती है। जल्द ही आपको सपनों का राजकुमार मिल सकता है।

सपने में शादी के जोड़े में देखना

अगर आपने किसी औरत को सपने में शादी के जोड़े में देखा है, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही लाइफ पार्टनर मिल सकता है।

सपने में मोर को देखना

अगर किसी को सपने में मोर दिखाई दें, तो समझ लें कि जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही शादी का प्रस्ताव आ सकता है।