Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन किया जाता है। यह शास्त्र मानता है कि सपनों से हमारा आने वाला जीवन और परिस्थितियां प्रभावित होती है। इसलिए ही यह शास्त्र कहता है कि स्वप्न यानी सपने हमारे भविष्य का आईना होता है। बताया जाता है कि स्वप्न शास्त्र के माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के सपनों के अर्थ को समझा जा सकता है।
स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपने भी बताए गए हैं जिनके माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। बताया जाता है कि कई बार यह सपने इतने अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं कि इनकी वजह से धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।
सपने में पीले रंग का कपड़ा मिलना – अगर आपको सपने में किसी व्यक्ति से या कहीं पड़ा हुआ पीले रंग का कपड़ा मिले तो ऐसा माना जाता है कि यह बहुत शुभ संकेत होता है। बताया जाता है कि पीला रंग खुशकिस्मती को लाता है। साथ ही यह भी कहते हैं कि इस सपने के माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। स्वप्न शास्त्र यह कहता है कि ऐसे सपना किसी को बताना नहीं चाहिए तब यह सपना जल्द-से-जल्द पूरा होता है।
थाली में सूखे मेवे मिलना – स्वप्न शास्त्र यह मानता है कि सूखे मेवे शुभता का प्रतीक होते हैं। ऐसे में यह कहा जाता है कि अगर सपने में आपको थाली में भरे हुए सूखे मेवे मिले तो इस सपने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। मान्यता है कि ऐसा सपना घर के धन-धान्य में वृद्धि करता है। ऐसा सपना देखने के बाद अपने हाथ से एक मुट्ठी सूखे मेवे मंदिर में दान करें। इससे जल्द सपना पूरा हो सकता है।
सपने में सफेद वस्तु का दान करना – स्वप्न शास्त्र यह मानता है कि अगर आप सपने में सफेद वस्तु किसी व्यक्ति को दान करते हैं तो इसका अर्थ यह बताया जाता है कि यह एक धन प्राप्ति का संकेत है। सपने में सफेद वस्तु दान करने से धन आगमन के योग बन सकते हैं। इसलिए सपने को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने के बारे में किसी को बताना नहीं चाहिए। सपने के बारे में बताने से इसका प्रभाव कम हो सकता है।