Dream Interpretation: आमतौर पर हर इंसान सपने देखता है और उसमें कुछ सपने डरावने होते हैं तो कुछ सुख और सुकून देने वाले होते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने डरावना देखा हो वो स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको अशुभ फल ही दे। क्योंकि हर सपने का असल जिंदगी में फल अलग होता है। यहां हम आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धन आगमन के सूचक होते हैं। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

सपने में भगवान या मंदिर देखना:

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में भगवान और मंदिर देखना काफी शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। अत: आपको किसी काम में बड़ी सफलता हासिल होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान होने वाले हैं।

सपने में घोड़े की सवारी करना:

सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते देखना भी धनलाभ का संकेत है। इसके अलावा ये सपना नए कामकाज के मिलने का भी संकेत देता है। सपने में हाथी देखना भी शुभ माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको किसी स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है या फिर आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

आर्थिक स्थिति सुधर सकती है:

सपने में अनार खाते देखने से धन की प्राप्ति होती है। सपने में अखरोट खाना या बांटना दोनों ही शुभ है। ये सपना आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत है। इसी तरह सपने में अपने आप को दही खाते या पान खाते देखना भविष्य में किसी कार्य में सफलता मिलने का संकेत देता है। सपने में अनाज का ढ़ेर देखना भी शुभ होता है।  (यह भी पढ़ें)- Gemology: पुखराज रत्न पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशियों के लिए लाभकारी

सपने में पैसे का लेन- देन करते हुए देखना:

अगर खुद को सपने में धन का लेन-देन करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में आपको धन मिलने वाला है। सपने में किसान देखना धन लाभ का संकेत होता है। इसी के साथ अपने चारों तरफ सपने में हरियाली देखना भी लक्ष्मी आने का प्रतीक है। साथ ही आपको संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: हाथ में इन 5 निशानों का होना माना जाता है बेहद शुभ, मान्यता है जीवन में खूब मिलता नेम- फेम