Saw Death In Dream: प्राचीन काल से ही सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। रामायण काल में भी भगवान राम ने दशरथ जी की मृत्यु के समय एक अशुभ सपना देखकर ही अनुमान लगा ल‌िया था क‌ि राज्य में कुछ बुरा हुआ है। रावण को भी मृत्यु से पहले सपने में अशुभ संकेत मिले थे। जानिए मृत्यु से संबंधित सपनों के बारे में…

मृत्यु के शुभ सपने: ये जरूरी नहीं कि मृत्यु का सपना हमेशा बुरा ही हो ये कई बार शुभ संकेत भी देता है। अगर सपने में आप अपनी मौत देखते हैं तो ये शुभ है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। यदि कोई बीमार व्यक्ति अपनी मृत्यु सपने में देखता है तो इसका मतलब उसकी हालत में सुधार आने वाला है। यदि कोई व्यक्ति अपनी मौत सपने में उड़ने के दौरान हुए देखता है तो इसका मतलब आपकी चिंताएं दूर होने वाली हैं। यदि सपने में आप अपने किसी प्रियजन की मौत देखते हैं तो इसका अर्थ है कि उनकी उम्र लंबी होगी। सपने में अर्थी देखना का अर्थ है कि आपको धन मिलने के योग बनेंगे।

सपने में मृत व्यक्ति को देखना: यदि सपने में आप किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी थी जिसे वो आपके माध्यम से पूरी कराना चाहते हैं। सपने में मरे हुए व्यक्ति से बात करने का मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है या आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। वहीं मृत परिजन को जलते हुए देखने का मतलब है कि आपकी पेरशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं।

मृत्यु के अशुभ सपने: सपने में आत्महत्या करते देखना अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी परेशानी में पड़ने वाले हैं या आपको कोई बीमारी हो सकती है। सपने में भूत दिखाई देना भी भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत देता है। सपने में किसी की हत्या होते देखने का मतलब है कि आपको अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। सपने में कटा हुआ सिर देखना अच्छा नहीं माना जाता है इसका मतलब आपके ऊपर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है।

ऐसे सपने मृत्यु समान कष्ट मिलने का देते हैं संकेत: सपने में खुद को मुंडन करवाते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है। ये सपना पर‌िवार में क‌िसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है। सपने में तेल लगाना और गधे पर अपने को बैठे देखना भविष्य में मृत्यु के समान कष्ट मिलने का संकेत है। बार-बार मौत या श्मशान का सपना आना भी कोई बड़ा कष्ट आने का संकेत देता है।